यूपी के बागपत में आज सुबह अपने घर से क्लीनिक के लिए निकले प्राइवेट डॉक्टर को पूर्वी यमुना नहर के निकट बदमाशों ने घेर लिया और लूटने की कोशिश करने लगे। चिकित्सक ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चिकित्सक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। चिकित्सक पर हमला लूट के विरोध में किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।