फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा में महिला से मारपीट, माथे से छूकर निकली गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा में महिला से मारपीट, माथे से छूकर निकली गोली, घायल
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव रहावती में सोमवार रात एक युवक ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक ने बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली महिला को छूती हुई निकल गई। जिसमें वह घायल हो गई। पीड़ित के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रहावती निवासी संदीप पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि रात में उसकी 55 वर्षीय मां ऊषा देवी मवाना से दवाई लेकर लौट रही थी। रास्ते में बृजवीर पुत्र वेद कुंवर ने किसी बात पर गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि बृजवीर ने ऊषा पर बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली माथे से छूते हुए निकल गई। जिसमें वह घायल होकर गिर गई। महिला को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, संदीप ने आरोपी बृजवीर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का पुत्र किनौनी क्षेत्र से एक युवती को लेकर फरार हो गया था। जिस पर किनौनी क्षेत्र के लोगों ने ऊषा के यहां पंचायत कर युवती को बरामद कराने की मांग की। इसी रंजिश में आरोपी ने महिला पर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें