फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मायके पहुंची महिला से मारपीट, बचाव में आए बेटे को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मायके में पहुंची कविता के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। बचाव में आए महिला के बेटे शिवम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित शिवम राणा पुत्र रामफल सिंह निवासी सरधना ने बताया कि उसकी मां कविता का मायका सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में है। बताया कि कई दिनों से आरोपी उसकी मां कविता को फोन पर गंदी-गंदी गालियां वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार को अपनी मां के साथ मामा के यहां गया था। इसी बीच रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसके साथ में गाली-गलौज कर दी। गाली का विरोध करने आरोपियों ने उसकी मां पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे शिवम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें