फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निकला लेनदेन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाने पर सोमवार को एक बाइक शोरूम पर काम करने वाली महिला कर्मचारी ने स्टाफ के चार युवकों पर एक महीने से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच की तो मामला लेनदेन का निकला।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बुढ़ाना गेट क्षेत्र की निवासी महिला ने मंगलवार को लालकुर्ती थाने पर तहरीर देकर बताया था कि एक महीने से शोरूम में काम करने वाले चार कर्मचारी लगातार उत्पीड़न व छेड़छाड़ कर रहे थे।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सोमवार को महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को महिला पति के साथ शोरूम पहुंची थी। आरोप था कि कर्मचारियों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच में महिला के आरोप निराधार रहे। वेतन से जुड़े लेनदेन के लिए महिला ने ये आरोप लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें