फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोपी जफर को पुलिस ने मंगलवार को शॉप्रिक्स मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि पति की मौत के बाद वह बेटी के साथ रह रही है। बेटी को ट्यूशन छोड़ने के दौरान उसकी मुलाकात ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी मोहम्मद जफर से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
महिला ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया और एक दिन अपने घर पर दूसरे समुदाय के धर्मगुरू को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। इससे मना करने पर आरोपी ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें