फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी रेशमा ने कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रेशमा ने थाना सरधना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आठ सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रेशमा के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोपियों ने खुद को किसान यूनियन का नेता बताया और पुलिस से कार्रवाई न होने की बात कही। रेशमा ने यह भी आरोप लगाया कि 11 सितंबर को उसे फिर धमकी दी गई। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें