फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाया, जांच जारी

विज्ञापन
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना में शामिल होने पहुंचे वसई धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। एक गांव की महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। उसने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। युवक ने आरोपों को फर्जी बताया। उसका दावा है कि महिला ने रुपये उधार लिए थे, जिन्हें मांगने पर विवाद हुआ। पुलिस हिरासत के बाद गणमान्य लोग युवक को थाने से ले आए। एक पंचायत बुलाई गई, पर कोई समझौता नहीं हुआ। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि जांच में रुपयों के लेन-देन का विवाद भी सामने आया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन





फलावदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं आरोपी युवक का कहना है कि महिला ने उससे रुपये उधार ले रखें है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। युवक के अनुसार, लेनदेन के विवाद से बचने के लिए उस पर दुष्कर्म के फर्जी आरोप लगाए गए हैं।पुलिस हिरासत के बाद गांव के गणमान्य लोग थाने पहुंचे और पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की बात कहकर युवक को थाने से ले आए। इसके बाद गांव के ही एक सम्मानित व्यक्ति के आवास पर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई।पंचायत के दौरान पीड़िता ने शर्त रखी कि युवक उसके बनाए गए अश्लील वीडियो और फोटो फोन से पूरी तरह डिलीट कर दे। युवक ने उधार दिए गए पैसों की मांग की, तो महिला ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। काफी प्रयास और गहमागहमी के बाद भी पंचायत में कोई समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन

पंचायत में समझौता न होने के बाद पीड़िता अब आरोपी के खिला कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी भावना ने बताया कि जांच में दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें