फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद चार बच्चों को लेकर युवक के घर पहुंची महिला, शादी की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- किशनगंज बिहार की महिला ने युवक और उसके परिजनों पर लगाए धमकी देने के आरोप, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बिहार के किशनगंज जनपद की रहने वाली एक महिला चार बच्चों के साथ सरधना क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गई। महिला का दावा है कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से गांव के एक युवक से काफी समय से बातचीत होती थी। युवक द्वारा शादी कर साथ रहने की बात कहने पर वह एक अक्तूबर को बच्चों समेत उसके घर पहुंची, लेकिन युवक के परिजनों ने उसे और उसके बच्चों को घर में रखने से इन्कार कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ठाकुरगंज, किशनगंज निवासी महिला ने सरधना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी काफी समय से इंस्टाग्राम पर सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती-गणेशपुर गांव निवासी युवक से बातचीत होती थी। महिला के अनुसार, युवक ने उससे शादी कर साथ रहने की बात कही थी। इसी के चलते वह एक अक्तूबर को अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद युवक के परिजनों ने उसे, उसके बच्चों को साथ रखने से इन्कार कर दिया। महिला ने तहरीर में कहा कि वह प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है। आरोप है कि घर वापस जाने पर युवक के परिजन उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें