फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवर-देवरानी पर महिला ने लगाया मारपीट और गला दबाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मवाना। बुड्ढा पीर गली निवासी महिला ने अपने देवर और देवरानी पर मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बुड्ढा पीर गली निवासी रुमिशा ने मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी देवरानी और देवर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की और उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मदद पहुंचाने की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें