फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पर्ची के लिपिक का तौल से इंकार, हंगामा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल कस्बे में स्थित दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बिना पर्ची के तौल करने से लिपिक ने इंकार कर दिया। जिसको लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसान-लिपिक के बीच नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनावल कस्बे के बाहरी छोर पर गन्ना क्रय केंद्र एफ दौराला चीनी मिल का है। मंगलवार सुबह से ही किसान भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने लेकर पहुंच गए। लेकिन तौल लिपिक ने बिना पर्ची के गन्ना लेने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर लिपिक और किसानों की नोकझोंक हुई। दोपहर बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे दौराला गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप यादव, एससीडीआई अमन प्रताप सिंह, मिल के गन्ना प्रबंधक जेपी तोमर, क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार मलिक मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाया। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि गन्ना एडवांस नहीं लिया जाएगा। समिति सचिव प्रदीप यादव के मुताबिक किसान गन्ना एडवांस डालने का दबाव बना रहे थे जिसे खारिज करते हुए पर्ची के आधार पर गन्ना तोलने की बात कही गई। बिना पर्ची के गन्ना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें