फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गुरु कृपा के ईश्वर की प्राप्ति असंभव : साध्वी प्रपूर्णा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर चार स्थित पानी की टंकी वाले मैदान में रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य रुद्री पाठ से हुआ। इसके बाद भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए गए।
मुख्य वक्ता साध्वी प्रपूर्णा भारती ने कहा कि मानव तन 84 लाख योनियों के बाद बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है। लेकिन मनुष्य इसे सांसारिक विकारों में व्यर्थ कर देता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य ईश्वर भक्ति है और यह पूर्ण गुरु की कृपा से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मीराबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की भक्ति करने वाली मीरा को भी संत रविदास की शरण में जाना पड़ा। संत रविदास ने उन्हें ब्रह्मज्ञान प्रदान कर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में जाकर ही मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ सकता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान साधना और भंडारे के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें