आईटीआई में प्रशिक्षण के साथ मिलेगा अप्रेंटिस का मौका
- हवन यज्ञ के साथ मनाई गई आईटीआई संस्थापक की पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नानू गंगनहर पुल के निकट स्थित आईटीआई के संस्थापक स्व. चौधरी दलेल सिंह की 18वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। आईटीआई में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी रहे। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मुुकेश सिंघल और संचालन संजय त्रिपाठी ने किया।
सांसद प्रदीप चौधरी ने आईटीआई में विद्युत ट्रांसफार्मर की कोर कटिंग के कार्य की शुरूआत फीता काटकर की। यह प्रदेश की पहली आईटीआई होगी, जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षक अप्रेंटिस भी कर सकेंगे, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक संगीत सोम ने कहा कि शिक्षा के बिना हम जीवन में उन्नति नहीं कर सकते, इसलिए शिक्षा बेहद जरूरी है। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व आईटीआई संचालक एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, सत्येंद्र सिसौदिया, हरेंद्र चौधरी, विक्की तनेजा, टीटू, मुनेश बाफर, विनोद जिंदल, रोबिन आदि मौजूद रहे।