फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ चुनावी तैयारियों को दी धार

विज्ञापन
जानीखुर्द। भाजपा बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ता फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जानीखुर्द। गांव पेपला में बुधवार को वीएस फार्म पर सिवाल खास विधान सभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिम क्षेत्र) पंडित आशीष वत्स ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने की असली कुंजी बूथ विजय में ही निहित है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझे। अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तुरंत शुरू करें।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में केवल प्रचार ही नहीं, बल्कि सटीक प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि बूथ प्रबंधन, बूथ समिति का गठन और चुनावी चक्रव्यूह मजबूत होगा, तो पार्टी को ऐतिहासिक सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। सम्मेलन में यशवीर सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह, पूर्व विधयाक रणवीर राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री हरीश चौधरी, दिग्विजय सिंह, जिला मंत्री ब्रजबीर सैनी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर, अंकुर सांगवान, आयुष चपराना, नगर पंचायत करनावल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, रवि भारत चिकारा, डाॅ. जितेंद्र चिकारा, बॉबी शर्मा, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, रविंद्र चौहान, आदेश कसाना आदि मौजूद रहे।

जानीखुर्द। भाजपा बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ता फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें