फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको हेपेटाइटिस सी है या नहीं, सिर्फ एक घंटे में पता चल जाएगा

Fri, 16 Jun 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आपको हेपेटाइटिस सी है या नहीं, यह अब महज एक घंटे में पता चल जाएगा। दरअसल, जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी के क्लीनिक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन हो गया। इसमें मरीजों की तमाम जांचों के अलावा दवाइयां और पूरा इलाज निशुल्क मिलेगा। 
विज्ञापन


देश का अपनी तरह का यह पहला क्लीनिक इस साल 25 जनवरी को खोला गया था, मगर इसका पूरा सेटअप तैयार करने के लिए जगह नहीं मिली। सिर्फ एक रूम में ही इसे चलाया जा रहा था। इसके अलावा मरीजों की तादाद इस कदर बढ़ गई कि वेटिंग के लिए नोटिस चस्पा करना पड़ा। हिाजा बिना प्रचार-प्रसार ही मरीजों की संख्या बढ़ने और सेटअप लगाने के लिए बड़े कमरे की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसका उद्घाटन नहीं किया गया। अब जिला अस्पताल में रूम नंबर 17 में इसका पूरा सेटअप लग गया है।
  बृहस्पतिवार को कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने इसका उद्घाटन किया। कमिश्नर ने कहा कि यह मेरठ मंडल में पहला क्लीनिक है। इस क्लीनिक को संचालित करने वाले एनजीओ के इंडिया प्रभारी स्टेबडन ने बताया कि हेपेटाइटिस सी का लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़ में भी इलाज है, लेकिन सभी जगह ऐसी मशीनें नहीं हैं, जो एक घंटे में ही रिपोर्ट दे सकें। यह क्लीनिक उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स संस्था ने खोला है। संस्था का मुख्य कार्यालय बेल्जियम में है। अब पोस्टर-बैनर और टीवी के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। मरीजों की वेटिंग में भी कमी आएगी। हालांकि अभी भी नोटिस बोर्ड पर वेटिंग का नोटिस चस्पा है। इस क्लीनिक में तीन डॉक्टर, तीन नर्स, तीन काउंसलर, दो लैब टेक्नीशियन समेत 25 लोगों का स्टाफ है। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला अस्पताल के एसआईसी (प्रमुख अधीक्षक) डॉ. पीके बंसल  शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिक में मरीजों का हाल 
परामर्श को आए मरीज    2865 
नए मरीज     900 
इलाज चल रहा    356 
इलाज के लिए वेटिंग     160 
स्क्रीनिंग की वेटिंग     840 
(नोट-आंकड़े 14 जून तक के हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें