फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाईयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

Thu, 23 Oct 2025 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया भैया दूज, भाईयों ने बहनों को दिए उपहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाई बहन के अटूट स्नेह का भाई दूज पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पर्व पर सुबह ही बहनों ने भाइयों का स्वागत किया। टीका करने तक बहनें निर्जला रहीं। भाइयों को माथे पर मंगल तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
शहर में सदर, बिजली बंबा बाईपास, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार सहित पुराने शहर में बहनों ने पूजन किया। कई बहन टीका करने से पूर्व मंदिर में गई और पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। सुरभि ने बताया कि साल में भाइयों से मिलते हैं और बचपन की यादों को ताजा करते हैं। आज भाई को कुर्ता भेंट किया। वह सदा शर्ट पेंट ही पहनते हैं। मोदीपुरम बाईपास निवासी नेहा अग्रवाल ने कहा कि भाई को टीका कर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि समृद्ध बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनवारी वाटिका में विनोद प्रजापति के परिवार के सदस्यों ने भाई दूज का पर्व मनाया। बहनों को उपहार दिए गए। इंद्रानगर में मिष्ठी, दक्ष, शालिनी, विजय, पर्व और रजनी ने पर्व मनाया। शास्त्रीनगर में स्वाति ने भाई कुलदीप का टीका किया तो भाई ने उपहार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें