फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यज्ञ में आहुति डालकर की संपूर्ण विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
पांडव टीले पर स्थित रघुनाथ महल पर विश्व शांति के लिए यज्ञ में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
डाॅ. स्वामी महंत ने आजादी के आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांड़व टीले पर स्थित राजा रघुनाथ महल पर डाॅ. स्वामी महंत की 24वीं पुण्य तिथि पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने स्वामी महंत की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दूरदराज से आए सैकड़ों लोगों ने सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

24वें विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। आयोजित यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना के साथ आहुतियां डाली। रघुनाथ महल के महंत स्वामी भीष्म रमन ने बताया कि डॉ. स्वामी बड़े ही सरल व साधारण स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। डाॅ. स्वामी महंत का जन्म लाहौर के फाजिल गांव में हुआ था। डाॅ. संपूर्णानंद ने उनका नाम रामकिशन से बदलकर डाॅ. स्वामी महंत रखा था। वर्ष 1942 में मुक्ति आंदोलन के दौरान डाॅ. स्वामी महंत अपने गुरुकुल के साथियों के साथ आजादी के आंदोलन से जुड़े। कई बार जेल जाने के बाद भी आजादी मिलने तक स्वतंत्रता संग्राम में जुटे रहे। संचालन वेदप्रकाश रमन ने किया। इस मौके पर गजराज प्रेमी व आदित्य राणा ने समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार करते हुए भजन प्रस्तुत किए। यज्ञ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनिल त्यागी, लोकेश सिरोही, अमित, महेंद्र सिंह, आदेश गर्ग, सुखपाल सिंह, अंकित सिवाच, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें