सरधना। नगर पालिका स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे दिलशाद का भारतीय सेना में चयन होने पर मिठाई
सरधना। नगर पालिका में स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय दिलशाद का भारतीय सेना में चयन हुआ है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने युवक को अग्निवीर में चयनित होने पर शुभकामनाएं दी। नगर के मोहल्ला बुध बाजार निवासी दिलशाद पुत्र मारूफ ने बताया कि एक साल पहले से उसने नगर पालिका में स्थित लाइब्रेरी में पढ़कर तैयारी शुरू की थी। 2025 की अग्निवीर परीक्षा में उसने अपना नाम चयनित सूची में दर्ज कराया। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि नगर पालिका में नगर के नौजवानों के लिए लाइब्रेरी बनाई गई है। जिसमें कोई भी अध्ययनरत विद्यार्थी आकर अपनी परीक्षा की तैयारी निशुल्क करता है।