फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान चालीसा पाठ में की गई सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर तिलक रोड गीता आश्रम मंदिर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर तिलक रोड स्थित गीता आश्रम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। सुरेश आहूजा एवं आहूजा परिवार द्वारा आयोजित इस श्रृंखला में गीता कॉलोनी के निवासियों ने मिलकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ किया।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल और विनीता आहूजा ने भजन सुनाए। धर्म चर्चा के साथ प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करना था। पंडित रत्नेश पांडेय ने बताया कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ मन को बल, बुद्धि को स्थिरता और जीवन को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने सेवा भाव को जीवन में उतारने की महत्ता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के मंत्री राजीव गुप्ता, राकेश जैन, राजेश अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अनीता जी, अनिल गुप्ता, परविंदर, रचित जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें