फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मुकाबलों में रुद्रा इंटरनेशनल और डीपीएस की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम अखिल भारतीय इंटर स्कूल चौधरी नरिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में शार्पिन पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से उत्तम ने 47 और अर्श ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिनव ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आशीष शर्मा ने 42, हृदय ने 45 और ऋषभ ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में डीपीएस पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 201 रन बनाए। इसमें निखिल ने 44, समीर ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने चार, अंकित ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह डीपीएस ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की ओर से विशाल ने 41, रितेश ने 44 और आदित्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन ने चार, निखिल ने तीन और हर्ष ने एक विकेट लिया। निखिल राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ग्रुप बी का अंतिम मुकाबले बुधवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष डॉ. गोपाल दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रभा राव और आयोजन सचिव अतहर अली की भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें