बूथ पर मतदाता सूचि देखते पूर्व विधायक अतुल खटीक। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
मवाना। नगर व क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) उपस्थित रहे और लोगों को मतदाता सूची की जानकारी दी। इसी क्रम में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अतुल खटीक ने प्रीत नगर कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 157 पर पहुंचकर नई मतदाता सूची का अवलोकन किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी सुशील कुमार राणा से सूची के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, चौधरी सुरेंद्र फौजी और शशांक शर्मा भी मौजूद रहे।