फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स के खिलाडिय़ों का जलवा

Mon, 08 Oct 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमृतसर पंजाब में संपन्न हुए यूथ गेम्स में मदर टरेसा एकेडमी में संचालित विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स के खिलाडिय़ों का जलवा रहा। खिलाडिय़ों ने गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उपविजेता का खिताब जीता। सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन से विजेता खिलाडिय़ों को डीजे की धुन पर कांप्लेक्स तक लाया गया। जहां पर विजेता खिलाडिय़ों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशका सविता राणा के नेतृत्व में कबड्डी व कुश्ती खिलाडिय़ों ने अमृतसर पंजाब में स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 से 7 अक्टूबर तक चले यूथ गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संचालक अंकित पंवार ने बताया कि यूथ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांप्लेक्स की कबड्डी टीम ने राजस्थान व मध्यप्रदेश की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने हरियाणा की टीम को फाइनल प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना पंजाब के साथ हुआ। जहां पर संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम 17-15 के अंतर से हरा गयी और यूथ गेम्स की उपविजेता बनी। इसके अलावा कुश्ती गेम्स में कांप्लेक्स के दीपांशु ने 57 किग्रा भार वर्ग में अच्छी कुश्ती दिखाते हुए सिल्वर पदक झटका। 
विज्ञापन


सोमवार को विजेता टीम के खिलाडियों में विनीत पंवार, हर्षित तोमर, सिवांकी तोमर, अनंत तोमर, ऋतिक, आर्यन तोमर, नितिन तोमर, यश तोमर, रूस्तम तोमर, आर्यन राठी, अंशुल शर्मा, अनुज का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीजे की धुन पर जोरदार स्वागत किया गया और विजेता टीम को खुली जीप में कांप्लेक्स में लाया गया। जहां डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशका सविता राणा ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। 

खिलाडिय़ों का ग्रौवेल स्कूल में सम्मान
उधर ग्रौवेल गल्र्स स्कूल में भी सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि मेरठ के द आर्यन्स स्कूल में सीबीएसई द्वारा फूटबॉल टूनामेट का आयोजन किया गया था।

जिसमें स्कूल की टीम ने अंडर-17 बालिका वर्ग में पहली बार प्रतिभाग करते हुए प्रज्ञान स्कूल नोएडा, इंडस वैली नोएडा, द अध्ययन मेरठ की टीमों को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक झटक कर स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता बालिकाओं में अनुशा राठी, योशाना, छवि, राची को डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल व कोच गीता राठी ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें