फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वेतन से लूंगा केवल एक रुपया : दिनेश गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने वेतन से लूंगा केवल एक रुपया : दिनेश गोयल
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को नवनिर्वाचित खंड स्नातक एमएलसी दिनेश गोयल का स्वागत किया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने और संचालन स्नातक चुनाव के प्रभारी रहे हरवीर पाल व राजकुमार मांगलिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि वह स्नातकों की समस्याओं को सदन में उठाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि वह अपने वेतन से केवल एक रुपया लेंगे। बाकी वेतन वह गरीब और जरूरतमंद की शिक्षा पर खर्च करेंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। सहकारी समिति के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वॉरियर, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राजकुमार सोनकर, डॉ. वकुल रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, अरुण वशिष्ठ, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, रवीश अग्रवाल, अंकुर राणा, इंद्रपाल बजरंगी, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें