युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालात गंभीर
मेरठ। रविवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र न्यू इस्लामनगर निवासी साकिब पुत्र शराफत ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। साकिब के मुंह से झाग आने पर साकिब की मां मुन्नी उसे लेकर हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने युवक के के बयान दर्ज किए हैं। मां का आरोप है कि बेटे की पत्नी ने ही जहरीला पदार्थ खिलाया है। मां ने पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामला पति-पत्नी के विवाद का मान कर चल रही है। और मामले में जांच की बात कह रही है। संवाद