फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याएं कराएंगे दूर : अमित अग्रवाल

विज्ञापन
टेंट एसोसिएशन के द्वारा मोदीपुरम बाईपास स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम।
विज्ञापन
मेरठ। टेंट डेकोरेटर्स हायर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मोदीपुरम बाईपास स्थित एक होटल पर किया गया। इसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाकर दूर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी आवाज उठाने के लिए संगठन बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सरदार करतार सिंह कोचर, अति विशिष्ट अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह रहे। अध्यक्षता ऑल इंडिया टेंट डीलर्स के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने की। कवि ईश्वर चंद गंभीर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ... पंक्तियां सुनाईं। मंच संचालन टेंट एसोसिएशन के चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने किया।



अधिवक्ता एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट इंद्र चंद्र्र ने जीएसटी एवं एमएसएमई पर अपने विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने भामाशाह दिवस पर उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बृजमोहन गुप्ता, नवीन कुमार, अग्रवाल, पवन कुमार, सुशील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें