मेरठ में युवती के धर्मांतरण करने के मामले अक्सर आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन यहां मामला उलटा है। एक युवती ने एलान किया है कि वह पहले प्रेमी का धर्मांतरण कराएगी और फिर निकाह करेगी। यह सुनकर युवक के परिजन बेचैन हैं। शनिवार को दिनभर नौचंदी थाने में इसेे लेकर खूब हंगामा हुआ।
नौचंदी थाना क्षेत्र की युवती का काफी समय से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग समुदाय से है। इसेे लेकर दोनों को शादी करने में सामाजिक बुराइयों का सामना करना पड़ रहा है।