फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के आईआईएमटी ग्राउंड में दौड़ लगा रहे नोएडा के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 06 Oct 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के गंगानगर में डिवाइडर रोड स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान में दौड़ लगाते समय एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार समाधिपुर नोएडा निवासी 22 वर्षीय नितिन भाटी पुत्र महेश भाटी आईआईएमटी विवि में बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। वह गंगानगर में एच ब्लॉक में किराए के मकान में अपने साथियों के साथ रहता था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे के करीब नितिन दौड़ने के लिए आईआईएमटी के मैदान में गया था। इस दौरान उसके लगभग बीस साथी व फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रोफेसर भी साथ थे। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार लगभग 90 मीटर दौड़ने के बाद नितिन सीने में दर्द की बात कहते हुए बेंच पर लेट गया।
विज्ञापन

अन्य छात्र तुरंत उसे आईआईएमटी लाइफलाइन अस्पताल लेकर गए। जहां से दिव्य ज्योति व उसके आगे जसवंत राय के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत सूचना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने नितिन के परिजनों को इसकी सूचना दी। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि नितिन के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। छात्र की हार्टअटैक से मौत हुई है। छात्र नितिन भाटी की मौत पर आईआईएमटी विश्विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। वाइस चांसलर वीके सिंह व रजिस्ट्रार अशोक कुमार व अन्य शिक्षकों ने छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें