फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी को कई दिन रखा भूखा, विरोध पर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। थाना क्षेत्र के मटौर गांव में विवाहिता ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन


शहर के तोपखाना क्षेत्र निवासी लवली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में मटौर गांव निवासी अजय चौहान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन विवाद कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसे कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। पीड़िता ने बताया कि लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर उसने थाना पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें