अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी से मारपीट घर से निकाला
सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर मंगलवार सुबह मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल महिला का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी।
मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला मंगलवार को मायके वालों संग थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। पति एक महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर उससे मारपीट करता है। पति सहारनपुर में सफाई कर्मी है। वहीं पर उसने दूसरी महिला को अपने साथ रखा हुआ है। वह दो दिन पूर्व गांव आया तो उसने मंगलवार सुबह महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उसे थाने लेकर गए। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।