फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दिन निकलते ही पत्नी और सास को गोलियों से भूना, एक की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिन निकलते ही एक युवक ने अपनी पत्नी और सास को गोलियों से भून डाला। 20 वर्षीय रुखसाना की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी पति को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में युवक ने अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी। पत्नी रुखसार (21) की मौत हो गई, जबकि सास मलीबा की हालत गंभीर है। घायल मलीबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया है।


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आज सुबह दिखा सीजन का सबसे घना कोहरा, यातायात प्रभावित, एक्यूआई घटा

विज्ञापन

 

गंगोह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मोहसिन और रुखसार के बीच परिवार में ही किसी बात को लेकर कलह हुई। उसी विवाद में मोहसिन ने तमंचे से गोली मारी है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि रुखसार और मोहसिन ने तीन साल पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। मोहसीन शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के गांव बराला का रहने वाला है। शादी के कुछ समय बाद ही मोहसिन और रुखसार में विवाद हो गया था। जिसके बाद मोहसिन ने रुखसार को तीन तलाक दे दिया था।

विज्ञापन


बताया गया कि दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा था, परिवार के लोग सुलह की कोशिश भी कर रहे थे। मोहसिन ने आज सुबह ही घने कोहरे के बीच आलमपुर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें