फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला, लाश देख पुलिस हैरान

Mon, 09 Apr 2018 06:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पत्नी को मार डाला और लाल घेरे में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार डाला। पति का आरोप है कि उसका किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था जिससे वह फोन पर बात करती थी। समझाने के बावजूद भी वह नहीं मानी। इसलिए मैंने उसे मार डाला, नहीं तो वह मुझे मार डालती। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाश को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की शानदार कॉलोनी में सोमवार को जावेद नाम के युवक ने अपनी पत्नी (रिज़वाना) की हत्या कर दी। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। आरोपी युवक ने पहले खाने में पत्नी को नशीली दवाई खिला दी, और फिर चरपाई की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने आरोप लगाया कि उसके किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध थे। महिला के चार बच्चे, तीन बेटे और एक बेटी हैं।

पढ़ें : अनैतिक संबंधों का पता चलने पर पत्नी को मार डाला, रची ये खतरनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी युवक ने आज सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब लोगों ने घर में जाकर देखा तो सब हैरान रह गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें