पत्नी को मार डाला और लाल घेरे में आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार डाला। पति का आरोप है कि उसका किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था जिससे वह फोन पर बात करती थी। समझाने के बावजूद भी वह नहीं मानी। इसलिए मैंने उसे मार डाला, नहीं तो वह मुझे मार डालती। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाश को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
ये है पूरा मामला
यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की शानदार कॉलोनी में सोमवार को जावेद नाम के युवक ने अपनी पत्नी (रिज़वाना) की हत्या कर दी। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। आरोपी युवक ने पहले खाने में पत्नी को नशीली दवाई खिला दी, और फिर चरपाई की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने आरोप लगाया कि उसके किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध थे। महिला के चार बच्चे, तीन बेटे और एक बेटी हैं।
पढ़ें : अनैतिक संबंधों का पता चलने पर पत्नी को मार डाला, रची ये खतरनाक साजिश