फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने भेजा तलाक का नोटिस, पीड़िता ने पुलिस से मांगा इंसाफ

Tue, 30 Oct 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन

मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है। यहां एक महिला ने दुष्कर्म व तीन तलाक के मामले में अपनी देवर व पति के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि रविवार को उसके देवर ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना की जानकारी जब उसने अपने पति को दी तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेज दिया।

विज्ञापन


एसएचओ जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव धनडेड़ा निवासी  विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी मेइनुद्दीन ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की। महिला का पति दिल्ली की एक मस्जिद में इमाम है। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था।

एसएचओ के अनुसार महिला के पति ने इस घटना के बाद पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजा है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें