फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन ने तीन वकीलों सदस्यता को समाप्त, ये रही बड़ी वजह

Tue, 30 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अदालत ने सुनाई सजा
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के विपरीत कार्य करने पर प्रबंध समिति ने सोमवार को बैठक कर तीन वकीलों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि सोमवार को दाताराम सिंघल पुस्तकालय कक्ष में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


इसमें पिछले 23 अक्तूबर 2018 को अधिवक्ता श्याम सुंदर शर्मा, मो. शबरान, अजय सक्सेना, अजय सिंह चाड़, संजय खुराना एडवोकेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि मेरठ बार एसोसिएशन के 23 अगस्त 2018 के आम सभा में पारित प्रस्ताव में कार्य बहिष्कार किया हुआ था, जिस प्रस्ताव के बाद 23 अक्तूबर को पांचों वकील न्यायालय में कार्य करते पाए गए। जिस पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। 

नोटिस का जवाब मिलने के बाद प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्याम सुंदर शर्मा व संजय खुराना ने जवाब दिया कि उनके द्वारा कोई कार्य नही किया गया है। 
विज्ञापन


जांच के बाद जवाब सही पाते हुए दोनों को जारी कारण बताओ नोटिस निरस्त किया गया। तीन वकीलों अजय सिंह चाड़, अजय सक्सेना व मो. शबरान द्वारा जवाब दिया गया कि उन्हें मेरठ बार एसोसिएशन के प्रस्ताव की जानकारी नहीं थी।

जवाब से प्रबंध समिति संतुष्ट न होने पर तीनों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। यह भी प्रस्ताव किया गया कि भविष्य में प्रस्ताव के खिलाफ कार्य करते हुए जो भी पाया जाएगा तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें