फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवल गार्डन में संपत्ति के विवाद में पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जवल गार्डन में संपत्ति के विवाद में पत्नी की हत्या
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन में लाखों की संपत्ति हड़पने के लिए महिला गुलिस्तां (45) की हत्या कर दी गई है। इस मामले में आरोपी पति और सौतेले बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी गुलिस्तां के शव को मकान में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बेटे तालिब की तहरीर पर पिता और सौतेले भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी गुलिस्तां की शादी 15 वर्ष पहले शराफत से हुई थी। शराफत से दो बेटे तालिब और सुहैल के अलावा एक बेटी साहिला है। शराफत की पहले पत्नी अमरीन की मौत हो गई थी। पहले पत्नी से दो बेटे चांद और सिकंदर के अलावा दो बेटियां हैं। यह परिवार साथ में रहता था।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ माह पहले शराफत ने एक भूखंड प्रापर्टी डीलर सिराजुद्दीन को बेच दिया था। पड़ोस के ही दूसरे मकान में बच्चे और पुत्रवधू रह रहे थे। मृतक के बेटे तालिब ने बताया कि मां गुलिस्तां के नाम हापुड़ में सौ गज का प्लाट था। पिता शराफत ने चार महीने इसे बेच दिया था और इसकी रकम ले ली थी।
इसी बात को लेकर सौतेले भाईयों से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को पिता और सौतेले भाई चांद गुलिस्तां को घर बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि रविवार सुबह दोनों ने गुलिस्तां की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनो आरोपी मकान का ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर बेड पर मिला शव
- पुलिस के मुताबिक वारदात के आरोपी शराफत ने सिराजद्दीन को फोन कर मकान पर कब्जा लेने की बात कही। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सिराजद्दीन और गुलिस्तां का बेटा तालिब मकान पर पहुंचे। मकान के गेट पर ताले लगे देखकर शराफत को फोन किया तो नंबर बंद था। इसके बाद तालिब ने मकान का ताला तोड़ दिया। दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो मां का शव देखकर दंग रह गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी पहुंचे। बाद में पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तालिब की तहरीर पर पिता और सौतेले भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें