फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला, पति समेत सास-ससुर पर केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2018 05:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने दहेज की खातिर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पति, सास, ससुर और ममेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें : BSF के जवान ने कबूला जुर्म- मैंने इसलिए पत्नी को मार डाला था, ये रही हत्या की वजह
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ निवासी रुबीन (21) पुत्री नवाबउद्दीन का निकाह पिछले साल 2 अप्रैल को भावनपुर थाना के अब्दुल्लापुर स्थित नई बस्ती निवासी जुल्फकार पुत्र फराकत के साथ हुआ था। रुबीन के पिता ने बताया कि दिसंबर में एक बेटा हुआ था। जिसकी तबियत खराब होने के कारण सुसराल पक्ष के लोगों ने इलाज नहीं कराया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। वहीं जुल्फकार दहेज में दो लाख रुपये, बाइक और पिता की पैतृक संपत्ति से हिस्सा लेने की जिद पर अड़ा था। कई बार उसने रुबीन के साथ मारपीट भी की थी। कुछ समय पूर्व भी जान से मारने का प्रयास किया। परिजन सुसराल पहुंचे, लेकिन कुछ गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया। सोमवार को आसपास के लोगों ने रुबीन की हत्या की सूचना दी। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर सास मुर्शीद, ससुर फराकत, पति जुल्फकार, ममेरे ससुर अहमद शहीद व नूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें