फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति गया था कोल्ड ड्रिंक लेने, वापस आया तो पत्नी गायब, बस अड्डे पर हुआ अपहरण

Tue, 14 May 2019 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

मामाला मेरठ के भैसाली बस अड्डे का है। यहां बस स्टैंड पर पत्नी को बैठाकर पति कोल्डड्रिंक लेने चला गया। वापस लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी के न मिलने पर युवक ने अपने परिजनों और ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। युवक ने अपहरण का अंदेशा जताकर सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरूरपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। रविवार दोपहर युवक अपनी पत्नी को मायके में मिलाने के लिए ले जा रहा था। आरोप है कि भैसाली बस अड्डे पर पत्नी को बैठाकर युवक दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गया था। 

पांच मिनट में ही युवक कोल्डड्रिंक लेकर लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाशने के बाद भी विवाहिता के न मिलने पर दोनों परिवार के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे। एसएसआई सदर नरेश धीमान को परिजनों ने शिकायती पत्र देकर अपहरण का अंदेशा जताया। 
विज्ञापन


एसएसआई के अनुसार घटना के एक घंटा तक महिला के मोबाइल फोन पर रिंग जाती रही। उसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। एसएसआई के अनुसार महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें