फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नहीं दिखाती थी मोबाइल, पति ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शताब्दीनगर में पत्नी पर शक के चलते जयवीर (40) ने कमरे की छत पर लगी कड़ी से रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पत्नी मोबाइल पर चैटिंग करती थी और जयवीर के कहने पर भी मोबाइल नहीं दिखाती थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था और इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते जयवीर ने जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मवाना कस्बे का मखदूमपुर रोड निवासी जयवीर पत्नी गुड़िया, बेटी मानसी और बेटे वंश के साथ शताब्दीनगर सेक्टर-4 बी में रामदत्त चौबे के मकान में किराए पर रहता था। जयवीर डीजे और जागरण पार्टी में लाइटें लगाने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात भी जयवीर का गुड़िया से इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद जयवीर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा लगी। सूचना पर परतापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में बच्चों ने बताया कि पापा को मम्मी के चरित्र पर शक था। उनका मानना था कि मम्मी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मम्मी फोन पर चैटिंग करती रहती थी, पापा फोन दिखाने को कहते थे तो वह फोन नहीं दिखाती थी। इसी को लेकर कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। एएसपी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें