फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज के गेट पर पत्नी पर किया चाकू से हमला, लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेट व पैर में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के बाहर मंगलवार दोपहर आरोपी पति दौलतराम ने पत्नी रानी पर चाकू से उसके पेट व पैर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना निवासी रानी ने मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी कमल से हुई थी। उसके तीन बेटे हैं, मगर महिला ने 12 वर्ष पूर्व पति कमल को छोड़ दिया था। महिला खुर्जा निवासी दौलत राम के साथ रहने लगी थी। दोनों के साथ रहने के दौरान एक बेटा आदित्य हुआ। बेटे के दिल में छेद है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दो महीने से आरोपी पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था। इसके चलते दोनों में विवाद रहने लगा था। करीब डेढ़ महीने पहले रानी अपने बेटे आदित्य को लेकर दोबारा पहले पति कमल के पास लौट आई थी। मंगलवार दोपहर आरोपी तोपखाना पहुंचा और बेटे को मेडिकल अस्पताल में दिखाने की बात कहकर दोनों को अपने साथ लेकर चला गया।
आरोप है कि अस्पताल के गेट के बाहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को चाकू समेत पकड़ कर थाने लेकर आ गई।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें