फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Mon, 11 May 2026 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने दोनों पर प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित एक गांव निवासी युवक ने सोमवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में नोएडा निवासी एक महिला से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। पीड़ित का कहना है कि शादी के शुरुआती वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। 4 साल पूर्व उसे पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़ित ने पत्नी वह उसके प्रेमी की हरकतों का विरोध किया। महिला व उसका प्रेमी पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देते हैं। विरोध करने पर पत्नी और आरोपी उसके साथ मारपीट करते है। कई बार उसे कमरे में बंद कर उसके पैरों को बांधकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है की शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपी की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें