-पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा निवासी मोहम्मद अहमद ने अपनी पत्नी पर घर से जेवर और नकदी लेकर लापता होने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि पत्नी घर छोड़ने से पहले मकान में आग भी लगा गई, जिससे घरेलू सामान जल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी साली पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मोहम्मद अहमद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले उसकी शादी युवती से हुई थी। युवती की इससे पहले भी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। पहले पति से विवाद के बाद तलाक होने पर उसने शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी अक्सर अपने बच्चों को याद करती थी और उनसे फोन पर बात कराने के लिए कहती थी। इस दौरान वह अपने पूर्व पति के भी संपर्क में रहती थी।
पीड़ित ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर चली गई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-