संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी रिंकू की 18 अप्रैल को मौत हो गई थी। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे पिता सुरेश व अन्य परिजनों ने रिंकू की पत्नी पर उसे जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि उनके बेटे रिंकू का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की है। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पल्लवपुरम थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि उनकी पुत्रवधु ससुराल वालों के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत कर उन्हें परेशान करती है। उसने कई बार रुपये भी ऐंठ लिए हैं। उनके बेटे से तलाक के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।