फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों के साथ खड़ा पूरा भारत : कमलदत्त शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर की शहर विधानसभा में मंगलवार शाम ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का वंदन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। पूरा भारत सेना के जवानों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं कमलदत्त शर्मा ने किया। यह यात्रा सीओ ऑफिस झंडेवाला शारदा रोड से दिल्ली चुंगी तक निकाली गई। विवेक रस्तोगी ने कहा कि भारत की सेना आतंकवाद को और आतंकवाद का साथ देने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी भारतीय सेना को सराहा। शारदा रोड के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महेश बाली, मनीष जाटव, राकेश गौड़, दीपक शर्मा, अरुण मचल, विक्रम वर्मा, मीनल गौतम, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें