फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने कब्जा कराया उसी से जांच करा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसने कब्जा कराया उसी से जांच करा दी
विज्ञापन

मवाना। क्षेत्र के गांव नंगला सलेमपुर में जिस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराने की शिकायत लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ तहसील समाधान दिवस से लेकर सीएम पोर्टल तक की गई है, तहसील के अधिकारी उसी लेखपाल की जांच के भरोसे कार्रवाई कर रहे हैं।
नंगला सलेमपुर निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र जगपाल ने मामले की कई बार तहसील समाधान दिवस पर शिकायत की है। वहां से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत की। योगेंद्र ने बताया कि उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के लिए 1260 मीटर जगह दान दी थी। शेष सरकारी भूमि थी। सरकारी भूमि पर लेखपाल और कानूनगो ने पास के खेत मालिक से मिलकर कब्जा करा दिया। खेत मालिक ने सरकारी जमीन को खेत में मिला लिया है। यह जमीन खाद के गड्ढों की थी। योगेंद्र का आरोप है कि लेखपाल हर बार जांच में गलत रिपोर्ट लगा देता है। इस कारण आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसडीएम कमलेश गोयल का कहना है कि कई बार लेखपाल से जांच कराई गई है। उनको पूरी तरह से तो याद नहीं है, लेकिन मामला जमीन के कब्जे का नहीं बल्कि उक्त भूमि के स्थान पर अन्यत्र जगह लेने का है। उनका कहना था कि सोमवार को पत्रावली देखकर, ठीक से इस मामले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें