फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की टीम ने 50 लोगों को कराया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जमातियों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम दूसरे दिन भी सड़क पर उतरी। कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आए 50 लोगों को शनिवार को ढूंढ लिया। उन्हें आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ टीम शुक्रवार को परतापुर पहुंची थी। वहां 21 लोगों को आइसोलेट कराया था। पुलिस के अनुसार जमातिओं को कोरोना की पुष्टि होने के बाद डब्ल्यूएचओ टीम अलर्ट हो गई। जमातियों को आइसोलेट किया गया है। उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन सभी से डब्ल्यूएचओ टीम पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये जमाती कौन-कौन सी मस्जिद, होटल या फिर किस-किस के घर गए थे। उन्हीं के जरिए कोरोना वायरस दूसरे लोगों में फैला होगा। जिन लोगों को कोरोना के संक्रमण होने का अंदेशा है। डब्ल्यूएचओ टीम उन्हीं की तलाश कर रही है। डब्ल्यूएचओ टीम ने शनिवार को जनपद में कई जगह छापा मारा। वहीं, करोना संक्रमण के अंदेशे के चलते करीब 50 लोगों को आइसोलेट किया है। पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ में 32, लिसाड़ी गेट में 10, मवाना में 8 आइसोलेट किए हैं। बता दें कि जमातियों का बड़ा नेटवर्क है। देश-विदेश से जमात में आए लोग मेरठ में अलग-अलग मस्जिदों में रुके थे। इनमें से अब तक 292 देशी जमातियों को पुलिस ने तलाश कर आइसोलेट कराया है। वहीं, विदेश से जमात से आए 20 लोगों को मेडिकल कॉलेज और सुभारती में भर्ती कराया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पासपोर्ट जमा कर लिया है। जिनमें से दो विदेशी जमातियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि डब्ल्यूएचओ की टीम के साथ पुलिस भी लगी हुई है। सर्च अभियान जारी है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग खुद को नहीं छुपाएं। वे सामने आएं और चेकअप करा लें। वे स्वयं, परिजनों एवं आसपास के लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें