फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा 31 र्म तक, एक जून से सेमेस्टर परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली की स्थगित मुख्य परीक्षाएं 31 मई तक संपन्न हो जाएंगी। इसके बाद एक जून से विवि सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कराई जाएगी। ये परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी। यह निर्णय शनिवार को विश्वविद्यालय मेें आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सेमेस्टर कोर्सों के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन पूरी कराएं। इसके अतिरिक्त कॉलेज खुलने पर दो सप्ताह में कोर्स हर हाल में पूरा कराएं। विभागाध्यक्षों ने बताया कि जूम एप, स्काइप आदि के माध्यम से ऑनलाइन लेक्चर मेल और व्हाट्स एप पर छात्रों को भेजे जा रहे हैं। कुलपति ने कहा कि स्वयं, यूजीसी और एमएचआरडी की वेबसाइट पर भी छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन मैटीरियल उपलब्ध है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति को अवगत कराया कि 18 मार्च से स्थगित की गईं परीक्षाएं 31 मई तक पूरी करा ली जाएंगी। इसके बाद फिर एक जून से सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं शुरू कराकर 15 जून तक संपन्नकरा दी जाएंगी। कुलपति ने कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई में हो रहे नुकसान को लेकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों का एक ग्रुप बनाकर ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के लिए निर्देशित किया है। इसमें परीक्षाओं और सेमेस्टर कोर्स पूरा कराने को लेकर विमर्श किया जाएगा। कुलपति ने समस्त शिक्षकों-कर्मचारियों का मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें