फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : डीएम अनिल ढींगरा  

Wed, 10 Oct 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीएम मेरठ अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह त्योहारों के दृष्टिगत कार्ययोजना पर अमल करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें। कोई भी नई परंपरा विकसित न होने दें। माहौल खराब करने वालों को जेल भेजें।

विज्ञापन


बचत भवन में मंगलवार को कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी कार्यशैली को इस प्रकार विकसित करें कि आमजन पुलिस पर विश्वास करे ना कि पुलिस से डरें। अधिकारी अपना सूचना तंत्र सक्रिय रखें। उन्होंने रिक्त गांवों में चौकीदारों पर नियुक्ति हेतु निर्देश दिए।

नवरात्रि के दृष्टिगत बाजारों, मंदिरों एवं कार्यक्रम वाले स्थानों पर पूर्ण सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था बनाने के साथ अवैध शराब की बिक्री न होने देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी-एसटी नियामावली में संशोधन कर नया अधिनियम लागू किया है, जिसमें 25 और नए अपराधों को शामिल किया गया है इसलिए अधिकारी ऐसे मामलों को चिह्नित कर पीड़ित परिवार को आर्थिक लाभ का वितरण भी तय कराएं।
विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि पुलिस त्यौहार के दृष्टिगत मंदिरों, बाजारों, जुलूस, यात्राओं में विशेष सुरक्षा तथा चौकसी बरते। जो भी व्यक्ति संदिग्ध नजर आए उससे अवश्य पूछताछ करें। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि त्योहारों पर जिले में जाम न लगने पाए। पर्याप्त मात्रा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करें।
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें