फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मोबाइल जरूर साथ रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक को एटीएम से रकम निकालने के दौरान अपना मोबाइल फोन साथ रखना होगा। एटीएम में डेबिट कार्ड डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को फीड करने के बाद ही कैश निकल पाएगा। एसबीआई के बाद अब पीएनबी ने भी सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू कर दिया है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में एक दिसंबर से एटीएम से धन निकासी की खातिर ग्राहक के लिए मोबाइल फोन साथ रखना अनिवार्य कर दिया है। पीएनबी के चीफ मैनेजर मानिक बैनर्जी ने बताया कि पीएनबी खाताधारक यदि एटीएम से रुपये निकालने जा रहे हैं तो उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल फोन साथ रखना होगा। वरना धन का निकासी नहीं हो सकेगी। बैंक ने कार्ड के जरिए हो रहे फ्राड को रोकने के लिए ये नया फीचर जोड़ा है। पीएनबी के सभी एटीएम पर यह व्यवस्था पहली दिसंबर से शुरू हो रही है।
एटीएम में कार्ड डालने के बाद बैंक का सिस्टम ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा। ग्राहक को वह ओटीपी उसी समय फीड करना होगा। यदि वह ओटीपी सही होगा तभी एटीएम से रुपये निकलेंगे वरना ट्रांजेक्शन निरस्त हो जाएगी। एसबीआई के चीफ मैनेजर हरीश वाधवा ने बताया कि एसबीआई ओटीपी फीड करने के बाद ही कैश निकलने की अनिवार्यता को बीते अगस्त में ही लागू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें