फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेरे दर को मैं छोड़कर कहां जाऊं, दूजा कोई द्वार ना मिले

विज्ञापन
हस्तिनापुर में हुए जागरण में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते आयोजक स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बंगाली बाजार चौराहे पर भक्ति जागरण में मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे पर बुधवार देर रात महाकाली पूजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु मां के भजनों पर जमकर झूमे। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील नागर ने जागरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

माता के जागरण में बड़ी संख्या में कस्बे के लोगों ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सुशील नागर ने कहा कि उनका जीवन क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान भक्ति कलाकारों ने मां महाकाली के भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर जागरण मंडली द्वारा माता की भेंट चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। तेरे दर को मैं छोड़कर कहां जाऊं दूजा कोई द्वार ना मिले आदि भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। आयोजन समिति ने भी इस कार्यक्रम को आने वाले समय में और भी भव्य रूप देने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी ने माता से अपने घर की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें