फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां कितना मिलेगा ट्रैफिक, अब इस प्राथमिकता पर चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कहां कितना मिलेगा ट्रैफिक, अब इस प्राथमिकता पर चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

मेरठ। अनलॉक-5 की गाइडलाइंस जारी होने के बाद अब ट्रेनों को चलाने के लिए भी रेलवे धीरे-धीरे तैयार हो रहा है। आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने 200 ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें मेरठ से नौचंदी, संगम और राज्यरानी को चलाने के लिए भी उत्तर रेलवे तैयार है। हालांकि, फाइनल निर्णय मंत्रालय को लेना है। अब ट्रेनों को चलाने के लिए मंत्रालय कुछ पैरामीटर पर कार्य कर रहा है। जिसमेें ट्रेन को मिलने वाले ट्रैफिक को भी देखा जा रहा है।
मेरठ से लखनऊ, प्रयागराज जाने के लिए काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। लेकिन कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के बाद अब यात्रियों को मेरठ से लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे समय और धन की अधिक खपत हो रही है। इसे देखते हुए मेरठ के यात्रियों की नजरें भी नौचंदी, संगम जैसी ट्रेनों पर टिकी हैं। इनके चलने से लखनऊ, प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को करना होगा इंतजार
दिल्ली से मेरठ रोजाना हजारों दैनिक यात्री ट्रेन से सफर करते थे। एक महीने में अधिकतम 300 रुपये किराया खर्च होता था, लेकिन अब दिल्ली जाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वह भी मेरठ से ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को चलाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस मामले में खुद डीआरएम भी बोल रहे हैैं कि अभी रेलवे सिर्फ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन ही शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों के लिए अभी फैसला नहीं
दिल्ली डिविजन के डीआरएम सुखमल चंद जैन का कहना है कि हम सभी ट्रेनों को चलाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्राथमिकता मंत्रालय की तरफ से तय की जाएगी। देखा जाएगा कि कहां से कितना ट्रैफिक मिल सकता है। लेकिन अभी दैनिक यात्रियों के लिए ट्रेनों पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें