फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानें किस पद पर कितने हुए नामांकन, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

Wed, 14 Apr 2021 11:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को प्रधान पद के लिए 286 नामांकन पत्र जमा हुए। जानिए इसके अलावा अन्य खंड विकास कार्यालयों पर कितने नामांकन हुए।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान जांच करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को प्रधान पद के लिए 286 नामांकन पत्र जमा हुए। बीडीसी के लिए 178 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 76 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पाबली खुर्द ग्राम पंचायत के पौहल्ली गांव से सर्वाधिक 21 व पाबलीखास से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी उप निदेशक कृषि बृजेश चंद व बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि दौराला ब्लॉक के 45 गांव में प्रधान पद के लिए मंगलवार तक 594 नामांकन पत्र खरीदे गए।

विज्ञापन


इसके अलावा बीडीसी की 70 सीटों के लिए 361 और ग्राम पंचायत सदस्य की 603 सीटों के लिए 492 नामांकन फार्मो की बिक्री हुई। नामांकन करने से पूर्व प्रत्याशियों की कोरोना जांच की गई। बिना मास्क लगाए पहुंचे प्रत्याशियों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। नामांकन के दौरान लाइन में लगने वाले प्रत्याशियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ-साथ दावेदारों ने फार्मों की खरीदारी भी की।

परीक्षितगढ़ में प्रधान पद के लिए 301 नामांकन
परीक्षितगढ़ में ब्लाक परिसर में सुबह नौ बजे से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी प्रत्याशियों के नामांकन शुरू किया। नामांकन पत्र जमा करने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रत्याशियों की कोरोना जांच की। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावक को परिसर में प्रवेश दिया गया। एसडीएम मवाना कमलेश गोयल व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत बाबू राम नागर ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 301, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 213, बीडीसी पद के लिए 250 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


सरधना में प्रधान पद के लिए 185 ने किया नामांकन
सरधना में खंड विकास अधिकारी सुनीत कुुमार भाटी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 185, बीडीसी के लिए 157 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 98 नामांकन जमा हुए। प्रधान पद के लिए 414 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। बीडीसी के लिए 365 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 718 पर्चे खरीदे गए। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार भारतीय मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया।

खरखौदा में प्रधान पद के 200 और बीडीसी के 253 पर्चे जमा
खरखौदा में ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ बजे से ही पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम पांच बजे तक प्रधान पद के लिए 200, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 253 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 83 लोगों ने नामांकन कराया। वहीं कोरोना के चलते ब्लॉक से करीब 200 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई। प्रधान पद के प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सड़क पर ही रोक दिया। प्रत्याशी व प्रस्तावक को ही परिसर में प्रवेश दिया। खरखौदा में रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। समर्थकों के साथ पहुंची भीड़ कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ती नजर आई।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन

मवाना में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कम हुए नामांकन
मवाना में बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 227, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 51, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 148 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ मुख्य गेट पर तैनात रहे। एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ उदय प्रताप सिंह ने पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सुबह डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने ब्लाक पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीओ कृषि इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुल 269 नामांकन पत्रों की बिक्री भी हुई।

हस्तिनापुर में पहले दिन ज्यादा रहे प्रधान पद के प्रत्याशी
हस्तिनापुर में ग्राम पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले सबसे ज्यादा प्रधान पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। खंड विकास कार्यालय पर तैनात आरओ महेश कुमार कंडवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 243, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 112 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 77 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराया। एआरओ चमन सिंह ने बताया कि नामांकन किए गए सभी दस्तावेजों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। वहीं खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहेंगे। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। परिसर में प्रत्याशी और प्रस्तावक को प्रवेश मिलने पर बाहर सैकड़ों लोग घूमते रहे।

जानीखुर्द में प्रधान पद के लिए 248 नामांकन
जानीखुर्द में जानी ब्लाक में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। नामांकन करने पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। एसडीएम सदर संदीप भागिया ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान पद के 248, बीडीसी के लिए 289, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 112 नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन के लिए प्रत्याशी सुबह आठ बजे ही ब्लाक कार्यालय पहुंचने लगे थे। पांच बजे की बाद भी लाइन लगी होने के कारण नामांकन प्रक्रिया देर तक चली। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों को मिठाई बांटी।

माछरा में प्रधान पद के लिए 245 नामांकन
माछरा में खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। बीडीओ गोपाल गोयल के अनुसार, प्रधान पद के 245, बीडीसी के 197, ग्राम पंचायत सदस्य के 200 नामांकन पत्र जमा हुए। एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान के लिए 19, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 27 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 82 नामांकन पत्र बिक्री हुए। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।

प्रधान पद के लिए हुआ जमकर नामांकन
रोहटा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 189, बीडीसी के लिए 108 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 53 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं सरूरपुर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 171, बीडीसी के लिए 117 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान परिसर में भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने यूपी के गेहूं की खरीद पर लगाई रोक, बॉर्डर पर किसानों को रोका, फिर हंगामा और पुलिस से हाथापाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें